फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two couples settled their grudges and agreed to live together.

Agra News: गिले शिकवे मिटाकर साथ रहने को राजी हुए दो दंपती

Sat, 04 May 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 May 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Two couples settled their grudges and agreed to live together.
गिले शिकवे मिटाकर साथ रहने को राजी हुए दो दंपती
विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र में आपसी विवादों की सुनवाई की गई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 15 दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। दो दंपती गिले शिकवे मिटाकर साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने पर उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा कर दिया गया।

नेहा पुत्री सज्जन सिंह निवासी बमटापुर थाना करहल की शादी उपेंद्र सिंह निवासी बिघरई थाना दन्नाहार के साथ 18 अप्रैल 2018 को हुई थी। विवाद के बाद दंपती आठ महीने से अलग रह रहे थे। नीलेश कुमारी पुत्री मुकुट सिंह निवासी वीरपुर धरमंगदपुर थाना कुर्रा की शादी विमल कुमार निवासी स्योडा थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के साथ 5 जून 2021 को हुई थी। आपसी विवाद के बाद दंपती छह महीने से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन

नेहा और नीलेश ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने उनके बीच समझौता कराने के लिए शिकायतों को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। शनिवार को दंपती को केंद्र पर बुलाकर उनकी काउंसिलिंग की गई। दंपती आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने को राजी हो गए। उन्होंने साथ जाने की बात लिखकर दी। समझौता होने पर उनको केंद्र से विदा कर दिया गया। रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मनोरमा सिंह, आराधना गुप्ता, ममता चौहान, कल्यान सिंह, कुसुम, मीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed