फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two corona dead in mainpuuri

कोरोना संक्रमित मरीज ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Sun, 18 Apr 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
two corona dead in mainpuuri
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई जांच के दौरान 144 कोरोना संक्रमित मिले। कुरावली के नगला घनी निवासी एक मरीज व शहर निवासी एक अधिवक्ता ने मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4646 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से अब तक 3810 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 83 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 754 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कुरावली के नगला घनी निवासी 55 वर्षीय मरीज का पिछले तीन दिनों से मेडिकल कॉलेज सैफई में फेफड़ों में संक्रमण का उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान सैफई में ही उनकी मौत हो गई। सीएमओ के निर्देश पर शव को कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई जांच के दौरान 144 कोरोना संक्रमित मिले। 134 को होम आइसोलेट किया गया है जबकि 10 को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों लोगों को सलाह दी है कि वे हर हाल में कोरोना जांच कराएं।
विज्ञापन

-----
छह मरीजों को ठीक होने के बाद भेजा गया घर
जिला अस्पताल स्थित कोविड-लेवल टू अस्पताल में भर्ती 40 में से छह लोग रविवार को ठीक होने के बाद घर भेज दिए गए। अब ये 14 दिनों तक होम आइसोलेट रहेंगे। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने क्षेत्रीय चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे होम आइसोलेट लोगों की निगरानी करते हुए प्रतिदिन मॉनिटरिंग कराएं। उपचार और देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed