फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two constables behaved rudely with Sub-Inspector and attempted to assault him in Agra

यूपी: पुलिस चाैकी में दरोगा को दी गाली, मारने पर हुए उतारू, इसलिए मर्यादा लांघ गए दो सिपाही; दोनों निलंबित

Thu, 17 Sep 2026 08:10 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 17 Sep 2026 08:10 PM IST
सार

सिपाही चाैकी पर पहुंचे और दरोगा को पकड़ लिया। धमकी देना शुरू कर दी। विरोध पर गाली देने लगे। यह देखकर अन्य पुलिसकर्मी आ गए। मगर दोनों सिपाही दरोगा को बेइज्जत करते रहे। किसी के कुछ नहीं बोलने पर दरोगा भी सहम गया। 

विज्ञापन
Two constables behaved rudely with Sub-Inspector and attempted to assault him in Agra
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के रामबाग पुलिस चाैकी पर तैनात दो सिपाहियों के डयूटी नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को भारी पड़ गया। आरोप है कि मुख्य आरक्षी निरोत्तम और आरक्षी आयुष चाैधरी ने चाैकी पर आकर दरोगा से अभद्रता की। पुलिसकर्मियों के सामने बेइज्जति करने लगे। विरोध पर मारपीट की कोशिश की। दरोगा ने अधिकारियों से लिखित शिकायत की। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा की जांच के बाद सिपाहियों को डीसीपी सिटी ने निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


कमिश्नरेट के प्रत्येक थाने में क्रिटिकल काॅरिडोर टीम बनी हैं। इनकी ड्यूटी यातायात व्यवस्था से लेकर हादसों की पड़ताल में लगती है। रामबाग पर एसआई कुलदीप सीसी टीम में हैं। शनिवार को वह डयूटी पर आए थे। चाैराहे पर जाम लगा हुआ था। उनकी टीम के मुख्य आरक्षी निरोत्तम और आरक्षी आयुष ड्यूटी से गायब थे। उनके नहीं मिलने पर विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी साझा कर दी। इसके बाद थाने में रपट लिखा दी।
विज्ञापन


बताया गया है कि इस बारे में पता चलने पर सिपाही चाैकी पर पहुंचे। दरोगा को पकड़ लिया। धमकी देना शुरू कर दी। विरोध पर गाली देने लगे। यह देखकर अन्य पुलिसकर्मी आ गए। मगर दोनों दरोगा को बेइज्जति करने लगे। किसी के कुछ नहीं बोलने पर दरोगा भी सहम गया। वह कुछ नहीं बोल पाया। सिपाहियों ने मारपीट की कोशिश भी की। मगर उसे कुछ लोगों ने बचा लिया। बाद में सिपाहियों को समझाया भी, लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा को जांच दी गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट दी थी। अनुशासनहीनता पर दोनों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी की जा रही है। विभाग में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed