फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two constable injured after accident in agra

कोहरा बना कालः ट्रक के रौंदने से घायल सिपाही की मौत, साथी की हालत गंभीर

Fri, 22 Dec 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 22 Dec 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
two constable injured after accident in agra
हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में घने कोहरे के बीच दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक सिपाही सुभाष (41) का काल बन गया। वह साथी सिपाही सुमित के साथ जा रहे थे। आरओबी से पहले ट्रक की टक्कर से दोनों बाइक से गिर पड़े। 
विज्ञापन


सुमित दूर जाकर गिरे। सुभाष ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। चालक ने ट्रक नहीं रोका। आगे के पहिए सुभाष के ऊपर से उतर गए। उनकी रेनबो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सुमित की हालत भी बेहद गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


ट्रक बिचपुरी की ओर से आ रहा था। सिपाही आरओबी से उतर चुके थे। इसके आगे यू टर्न था। ट्रक की रफ्तार तेज थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यू टर्न पर ट्रक की चीता मोबाइल की बाइक को टक्कर लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

two constable injured after accident in agra
अस्‍पताल में पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
दोनों सिपाही गिर गए। सुभाष बाइक चला रहे थे। सुमित पीछे बैठे थे। टक्कर के बाद भी ट्रक चालक ब्रेक नहीं लगा पाया। सुभाष के ऊपर से पहिया गुजर जाने के बाद वह ट्रक को रोक पाया। इसकेबाद ट्रक को वहीं पर छोड़कर भाग गया।

सुभाष ट्रक के पहिए में फंसे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें और सतीश को बाहर निकाला और रेनबो हॉस्टिपल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान सुभाष की मौत हो गई। उनके हाथ और पैर के ऊपर से ट्रक के पहिए उतरे थे। मौके पर खून काफी बह गया था।

होनहार सिपाही थे सुभाष

two constable injured after accident in agra
बाइक - फोटो : अमर उजाला
सुभाष बेहद होनहार सिपाही थे। सिकंदरा थाना के प्रभारी राजेश कुमार पाण्डे ने बताया कि वह छह महीने पहले ही न्यू आगरा थाना से स्थानांतरित होकर आए थे। उन्होंने कई अपराधियों की गिरफ्तारी में भूमिका निभाई। इससे पहले वह न्यू आगरा की दयालबाग चौकी पर तैनात थे।

सुभाष फिरोजाबाद के राजा के ताल के पास खेड़ा गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा आठवीं में पढ़ता है। छोटा पांचवी में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed