फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two children dies of fever in mathura

मथुरा: यमुनापार के गांव ईशापुर में बुखार का प्रकोप, दो बच्चों की मौत, डेंगू के 12 मरीज मिले

Fri, 24 Sep 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Sep 2021 12:09 AM IST
सार

ब्रज में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप थम नहीं रहा। मथुरा में यमुनापार के गांव ईशापुर में बुखार से दो बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चे बुखार से पीड़ित थे।

विज्ञापन
two children dies of fever in mathura
ईशापुर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के फरह, गोवर्धन, नौहझील के बाद अब डेंगू और बुखार ने यमुनापार के गांव ईशापुर को अपनी चपेट में ले लिया है। गुरुवार को ईशापुर में बुखार से दो बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ईशापुर में डेरा डाल दिया है। 71 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों से 118 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 12 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन नगर निगम के यमुना पार के ईशापुर निवासी पंकज के आठ माह के बेटे सारांश की मौत हो गई। वह बुखार से पीड़ित था। उसका इलाज वृंदावन के निजी अस्पताल में चल रहा था। ईशापुर निवासी लक्ष्मण के चार वर्षीय पुत्र बोवन की बुखार के कारण दोपहर मौत हो गई। 
विज्ञापन


आगरा में बुखार का कहर: पिनाहट में तीन और बच्चों की मौत, 15 दिनों में जा चुकी है आठ की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की मौत की खबर के बाद ईशापुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 70 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ फरह, नौगांव, नौहझील आदि से 118 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 12 नए डेंगू के मरीज सामने आए हैं। जनपद में इनकी संख्या 424 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव किया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. भूदेव ने बताया कि गांव ईशापुर में बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। हमारे पास एक बच्चे की मौत की जानकारी है। 8 माह के बच्चे की मौत वृंदावन के अस्पताल में हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed