{"_id":"602ba6ad8ebc3ee93f299703","slug":"two-children-died-after-falling-into-a-tank-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: निर्माणाधीन मकान के गहरे टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत, खेलते वक्त हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: निर्माणाधीन मकान के गहरे टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत, खेलते वक्त हुई घटना
Tue, 16 Feb 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Feb 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
टैंक से बच्चों को निकालने में जुटे दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के वृंदावन की श्यामाश्याम धाम कॉलोनी में खेलते समय दो बच्चे गहरे टैंक में गिर गए। इससे दोनों की मौत हो गई। जिस टैंक में गिरने से बच्चों की मौत हुई है, वो निर्माणाधीन मकान में बना हुआ है। एक मृतक बच्चे के पिता ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में श्यामाश्याम धाम कॉलोनी में कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे। तभी उनमें से दो बच्चे कार्तिक (9) और ऋषभ (5) एक निर्माणाधीन मकान में छिपने चले गए। वहां एक गहरा टैंक खुदा हुआ था, जिसमें पानी भरा था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों बच्चे मकान में अंधेरा होने के कारण टैंक को देख नहीं सके और छिपने के प्रयास में उसमें जा गिरे। जब अन्य बच्चों को पता चला तो उन्होंने शोर मचाया, जिस पर अन्य लोग भी आ गए। सूचना पाकर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बच्चों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। लेकिन उनमें से एक कार्तिक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दूसरे बच्चे ऋषभ की भी सोमवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले में कार्तिक के पिता उमाकांत पांडे ने मकान मालिक यदुनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।