{"_id":"5d67dc588ebc3e93db118c4a","slug":"two-children-die-from-diarrhea-in-mathura-at-rajkiya-shishu-sadan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में डायरिया का प्रकोपः राजकीय शिशु सदन में दो बच्चों की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में डायरिया का प्रकोपः राजकीय शिशु सदन में दो बच्चों की मौत, कई बीमार
Fri, 30 Aug 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से ग्रसित बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिशु सदन के बच्चे डायरिया की चपेट में आ गए हैं। दो की मौत हो गई है, जबकि 10 गंभीर बीमार हैं। इन्हें मथुरा और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से बच्चे बीमार हैं लेकिन इन्हें उपचार दिलाने में भी देरी बरती गई। समय से इलाज न मिल पाने के कारण भी बच्चों की हालत बिगड़ी है।
ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद में डायरिया का प्रकोप, 10 दिन में दो बच्चों की मौत, कई बीमार
विज्ञापन
मथुरा सिविल लाइन क्षेत्र में राजकीय शिशु सदन संचालित है। यहां 50 ये अधिक बच्चों में से करीब 30 बच्चों की आयु 2 से 3 वर्ष है। इनमें से अधिकांश बच्चे डायरिया की चपेट में आ गए हैं।

पहले तो स्थानीय स्तर पर इनका उपचार किया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख सूचना बाल रोग विशेषज्ञ को दी गई। स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर छह बच्चों को आगरा स्थित एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया।
इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई है। इसमें डेढ़ वर्ष का गोपाल और छह माह की अंशिका शामिल है। इसके अलावा यहां चार और बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
शिशु सदन में फैले इस डायरिया पर दो दिन के दौरान नियंत्रण न होने की स्थिति में छह और बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इन्हें उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजकीय शिशु सदन के दो बच्चों की मौत और 10 के बीमार होने से अफसरों में खलबली मच गई है। डीपीओ अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि बीमारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।