{"_id":"6a0ddf730e14c6bd120e292d","slug":"two-cars-catch-fire-in-agra-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेलनगंज में दो कारों में लगी आग, धमाकों से दहशत में आए लोग; दमकल ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेलनगंज में दो कारों में लगी आग, धमाकों से दहशत में आए लोग; दमकल ने पाया लपटों पर काबू
Wed, 20 May 2026 09:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 20 May 2026 09:52 PM IST
सार
अचानक खड़ी कार में आगे बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। कोई कुछ करता, उससे पहले ही कार आगे सरक कर दूसरी कार से टकरा गई। आग की लपटों ने उनकी कार को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना छत्ता के बेलनगंज क्षेत्र स्थित सूरजभान फाटक में बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब एक खड़ी वैगन आर कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान कार के ब्रेक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया और कार आगे सरक कर दूसरी कार से टकरा गई। आग की लपटों ने दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कार और उसमें रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
फिरोजाबाद की रहने वाली श्वेता बुधवार को परिवार के साथ बेलनगंज में खरीदारी के लिए आई थीं। उन्होंने अपनी कार सूरजभान फाटक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। 3 बजे के करीब अचानक खड़ी कार में आगे बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। कोई कुछ करता, उससे पहले ही कार आगे सरक कर शमशाबाद के धिमश्री निवासी पवन कुमार की कार से टकरा गई। आग की लपटों ने उनकी कार को भी चपेट में ले लिया। पवन ने 6 माह पूर्व ही नई कार खरीदी थी। वह बेलनगंज से बैटरी और इन्वर्टर खरीद कर लाए थे। आग लगने से कार और उसमें रखा सामान जलकर खराब हो गया। कार के टायर फटने से धमाके हुए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मंदिर में लगे सबमर्सिबल के पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 40 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। घनी आबादी वाले व्यावसायिक क्षेत्र में आग लगने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। लोग गर्मी के कारण खड़ी कार में आग लगने की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-Agra News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की माैत, बचाने पहुंची बहन भी झुलसी; परिजनों ने किया हंगामा
ये भी पढ़ें-Agra News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की माैत, बचाने पहुंची बहन भी झुलसी; परिजनों ने किया हंगामा