फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two brothers died crushed by dumper on Agra Jaipur highway

आगरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने तीन भाइयों को मारी टक्कर, दो की मौत, तीसरा घायल

Fri, 25 Mar 2022 10:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 10:31 PM IST
सार

आगरा के कस्बा किरावली में लक्ष्मी गार्डन के सामने सर्विस रोड पर हादसा हुआ है। तीनों भाई टहल रहे थे, तभी पीछे से डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
two brothers died crushed by dumper on Agra Jaipur highway
कान्हा और यशू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के कस्बा किरावली में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। कस्बा के लक्ष्मी गार्डन के सामने सर्विस रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने तीन भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। तीसरा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

सड़क पर टहल रहे थे तीनों भाई

किरावली के बसंत विहार कालोनी निवासी सुग्रीव का 15 वर्षीय पुत्र कान्हा अपने छोटे भाई अंशू और चचेरे भाई यशु उर्फ अर्चित पुत्र धीरज शुक्रवार शाम को घर से टहलने निकले थे। हाईवे के सर्विस मार्ग पर लक्ष्मी गार्डन के पास किरावली चौकी की तरफ से आ रहे डंपर ने तीन भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कान्हा और यशू की मौके पर ही मौत हो गई। अंशु घायल हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद डंपर चालक फरार

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उसी दौरान भवनपुरा निवासी रवि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं टक्कर मारने वाले डंपर को पकड़ लिया है। चालक फरार हो गया। चौकी इंचार्ज अबनीत मान ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed