फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Brother Died in Road Accident at Thana Dannahar

मैनपुरीः बाइक सवार भाइयों को कार ने मारी टक्कर, हादसे में दोनों की मौत

Sat, 29 Jun 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two Brother Died in Road Accident at Thana Dannahar
हादसे के बाद विलाप करते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव बुढ़ौली मोड़ के पास कार की चपेट में आकर दो बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया। कार चालक और दो अन्य घायलों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी अरविंद सिंह (27) अपने भाई अजय सिंह (25) के साथ सौरिख कन्नौज रिश्तेदार की मौत पर शोक व्यक्त करने गए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव बुढ़ौली मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। वहीं एक अन्य बाइक में भी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद और अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक अंसार अहमद व दूसरी बाइक सवार वीरेंद्र कश्यप और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीनों को सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। 

हादसे की जानकारी पुलिस ने कीरतपुर चौकी के माध्यम से अरविंद के घर पर दी। जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। चार भाइयों में दोनों बीच के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed