{"_id":"5dac1f458ebc3e93a8447afb","slug":"two-brother-died-in-property-dispute-panic-in-village-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: संपत्ति को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: संपत्ति को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से दोनों की मौत
Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
दो भाइयों की मौत के बाद गमजदां परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के गांव नगला माधव में संपत्ति विवाद को लेकर दो सगे भाई एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे। शनिवार रात दोनों भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। दोनों मृतकों के ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना सहावर क्षेत्र के गांव नगला माधव निवासी डोरी लाल के बेटे कैलाश एवं राजवीर के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद था। विवाद के चलते शनिवार रात दोनों में संघर्ष हुआ। दोनों भाइयों के समर्थन में उनके ससुरालीजन आ गए। लाठी डंडों से शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक जा पहुंचा।
कई राउंड गोलियां चलीं। कैलाश पक्ष की ओर से चलाई गई गोली लगने से राजवीर (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से अलीगढ़ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कैलाश (32) रात में लापता था। रविवार सुबह गांव के ही समीप खेत में उसका शव पड़ा मिला।

खेत में मिला दूसरे भाई का शव
कैलाश के सीने में गोली लगी हुई थी। शव के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। घटना में मां लौंगश्री और बहन फूलदेवी के भी गंभीर चोटे आईं। घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुबह एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने घटना के संबंध में ग्रामीणों एवं परिजनों से जानकारी ली। मृतक कैलाश के ससुर प्रेमपाल ने मृतक राजवीर के साले बबलू पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि राजवीर की ओर से उसके पिता डोरी लाल ने मृतक बेटे कैलाश एवं कैलाश के ससुर प्रेमपाल के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह था विवाद
पुलिस के अनुसार विवाद जमीन बंटवारे का नहीं बल्कि जेवरात व अन्य संपत्ति के बंटवारे का था। संपत्ति बंटवारे से असंतुष्ट दोनों भाइयों में काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों भाइयों के ससुरालीजन प्रथमदृष्टया मुख्य दोषी माने जा रहे हैं।
एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि दोनों भाइयों में जमीन का बंटवारा काफी पहले ही हो चुका था। जेवरात के बंटवारे को लेकर विवाद था। राजवीर की मौत अलीगढ़ उपचार के लिए ले जाते समय हो गई। जबकि कैलाश का शव गांव के ही समीप खेत में मिला है। उसके सीने में गोली लगी हुई है। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। जांच चल रही है।