{"_id":"5b94e2a6867a557fe4468b68","slug":"two-boys-were-beaten-by-the-attackers-in-the-police-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बूथ में घुसकर दो भाइयों को पीटा, आसपास के लोगों ने हमलावरों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बूथ में घुसकर दो भाइयों को पीटा, आसपास के लोगों ने हमलावरों को खदेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
आगरा की टेढ़ी बगिया पर शनिवार शाम को एक ही कॉलेज के सीनियर और जूनियर छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्र और उसके भाई पर हॉकियों से हमला बोल दिया। उन्होंने पुलिस बूथ में छिपकर खुद को बचाने की कोशिश की, तो हमलावारों ने वहां भी पहुंचकर मारपीट की। आसपास लोगों ने हमलावारों को खदेड़ा, तब वे भागे।
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र के एक कॉलेज के 12वीं के छात्र से दो दिन पहले 11वीं के छात्र ने कमेंट कर दिया था। इस बात पर दोनों कक्षाओं के छात्रों में तनातनी चली आ रही थी। शनिवार शाम को 12वीं का छात्र टेढ़ी बगिया अपने भाई के साथ आया था। यहां पर 11वीं का छात्र भी पहुंच गया। दोनों के आमने-सामने आने पर विवाद हो गया। 11वीं के छात्र ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। दूसरे छात्र और उसके भाई पर हमला बोल दिया। सभी हाथों में हॉकी भी लिए थे।
विज्ञापन
बचने के लिए दोनों भाई चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर आए। मगर, पुलिस नहीं मिली, यहां दूसरा गुट भी आ गया। उन्होंने दोनों भाइयों की पिटाई लगाई। वह पुलिस बूथ में छिप गए। उधर, जानकारी पर लोग एकजुट हो गए। उन्होंने हमलावर छात्रों को खदेड़ दिया। घटना से सांप्रदायिक तनाव हो गया। सूचना पर थाना पुलिस आ गई। घायल भाइयों को थाने ले गई।
विज्ञापन