फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Boys Drowned In A Pond Death

एटाः तालाब में डूबकर दो किशोरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों में रोष

Sat, 29 Aug 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Aug 2020 12:14 AM IST
सार

  • कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नरैरा में हुआ हादसा 
  • ग्रामीणों का आरोप, रेलवे ने कटवा ली थी लाइन बिछाने के लिए मिट्टी

विज्ञापन
Two Boys Drowned In A Pond Death
दो बच्चों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नरैरा में शुक्रवार की शाम तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दो किशोरों की मौत से ग्रामीणों में काफी रोष है। घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे गांव नरैरा निवासी अनिल कुमार का 15 वर्षीय पुत्र नीतेश और मंटू का 14 वर्षीय पुत्र राहुल भैंस चराने के लिए खेतों की तरफ ले गए। बताया गया है कि भैंसे चरते-चरते तालाब के किनारे पहुंच गईं और राहुल की भैंस तालाब में फंस गई।
विज्ञापन


जिसे निकालने के प्रयास में राहुल तालाब में गिर गया। राहुल को बचाने के लिए नीतेश ने तालाब में छलांग लगा दी। नीतेश अपने साथ राहुल को नहीं निकाल सका और खुद भी डूब गया। वहां मौजूद अन्य छोटे बच्चों ने जब दोनों को डूबता देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। जब तक ग्रामीण तालाब तक पहुंचे, दोनों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के शवों को ग्रामीणों ने किसी तरह तालाब से बाहर निकाला। हादसे की खबर पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने ग्रामीणों ने काफी रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया है कि जवाहर तापीय परियोजना के लिए रेलवे की लाइन जा रही है। इसके लिए मिट्टी काटकर तालाब बना दिया गया है। इसमें डूबकर दोनों बच्चों की मौत हुई है।

एक माह पूर्व सकीट में हो चुकी है दो किशोरों की मौत

थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला गंगी में अंशु पुत्र गिर्राज सिंह और रजत पुत्र विजयपाल की 17 अगस्त को तालाब में डूबकर मौत हो चुकी है। यह दोनों किशोर भी भैंस निकालने के चक्कर में डूब गए थे। इन दो किशोरों की मौत के बाद अब नरैरा में दो किशोरों को मौत हो गई है। इसको लेकर जिला में जगह-जगह खनन कर बनाए गए गड्ढों को लेकर लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed