फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two bikes collided in Mahavan area bike riders two friend died

Mathura: दिवाली से पहले सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, घरों में मचा कोहराम

Sun, 23 Oct 2022 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 02:37 PM IST
सार

थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Two bikes collided in Mahavan area bike riders two friend died
मृतक शेर सिंह और मनीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महवन थाना क्षेत्र में दिवाली से दो दिन पूर्व दो बाइकों की टक्कर में दो घरों के चिराग बुझ गए। हादसा महावन क्षेत्र में शुक्रवार रात हुआ। घटना का जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यहां हुआ हादसा

महावन क्षेत्र स्थित तिवारी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात आठ बजे दो बाइक आमने-सामने सामने से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार दो मित्रों की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि 24 वर्षीय शेर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी रेतिया मोहल्ला महावन और उसका मित्र 20 वर्षीय मनीष पुत्र दामोदर बाइक पर सवार होकर मथुरा से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दूसरी पर बाइक सवार भी दुर्घटना में घायल हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: कोई रंजिश न थी..., चार साल के बच्चे को गोली मारते वक्त नहीं कांपे हाथ, पढ़िए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाइक के कागजों से हो सकी शिनाख्त

सूचना पर पुलिस पहुंची। बाइक सवारों के पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed