फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two bikes collided aunt-nephew died in road accident Mathura

Mathura: दो बाइक टकराईं, चाची- भतीजे की मौत, दिवाली की खरीदारी कर लौट रहीं थी गांव

Sun, 23 Oct 2022 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 02:43 PM IST
सार

मथुरा में बठैनकला के समीप हुए दर्दनाक हादसे में चाची और भतीजे की मौत हो गई। दोनों ही दिवाली की खरीदारी कर गांव वापस लौट रहे थे।

 

विज्ञापन
Two bikes collided aunt-nephew died in road accident Mathura
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां के गांव बठैनकलां के समीप शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार हुलवाना निवासी सरोज (40) पत्नी बलराम और देवेंद्र की मौके पर मौत हो गयी। दोनों आपस में चाची-भतीजा थे। वहीं एक युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन

यहां की है घटना

दूसरी बाइक पर सवार जाहीद पुत्र छत्तर निवासी धीमरी पहाड़ी मेवात राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे लोग तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस को सूचना कर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चाची-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुज  पुलिस के साथ अस्पताल पहुंच गए। जहां से शव को परिजन की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, देवेंद्र अपनी चाची को दिवाली का सामान दिलाकर गांव ले जा रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: कोई रंजिश न थी..., चार साल के बच्चे को गोली मारते वक्त नहीं कांपे हाथ, पढ़िए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मौत से गांव में सन्नाटा

एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। परिजनों के मुताबिक मृतका सरोज के पति की करीब आठ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है । सरोज ने अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed