फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two bike riders ran away with money from Achhnera Galla Mandi

आगरा में बेखौफ लुटेरे: अछनेरा गल्ला मंडी से दो बाइक सवार रुपयों से भरी पेटी लेकर भागे, भीड़ को दिया चकमा

Sat, 02 Apr 2022 09:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Apr 2022 09:46 PM IST
सार

अछनेरा कस्बा में दोपहर 3 बजे अनाज मंडी में दूसरी आढ़त पर दो लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। यह देखकर सभी आढ़ती झगड़े को शांत कराने लगे, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आये और चन्द्रभान महेश कुमार फर्म पर रखी रुपयों से भरी पेटी लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे में दोनों कैद हो गए हैं। 

विज्ञापन
Two bike riders ran away with money from Achhnera Galla Mandi
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अछनेरा कस्बा स्थित अनाज मंडी में शनिवार दोपहर दूसरी आढ़त पर दो लोगों की बीच कहासुनी के दौरान दो बाइक सवार नकदी से भरी पेटी लेकर भाग गए। यह देख आढ़ती के होश उड़ गए। किसान व आढ़ती बदमाशों को पकड़ने के दौड़े, लेकिन दोनों हाथ नहीं लगे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर जाकर खुलासे का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अछनेरा कस्बा में दोपहर 3 बजे अनाज मंडी में दूसरी आढ़त पर दो लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। यह देखकर सभी आढ़ती झगड़े को शांत कराने लगे, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आये और चन्द्रभान महेश कुमार फर्म पर रखी रुपयों से भरी पेटी को ले जाने लगे। इसे देख आढ़तियों व किसान उनका पीछा करने को दौड़े, लेकिन बाइक सवार रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अछनेरा महेश कुमार व एसओ विपिन ढाका मय फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। पुलिस ने वहां लगे सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिसमें दोनों बदमाश पेटी लेकर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आढ़ती लखमीचंद के अनुसार पेटी में करीब 6 लाख रुपये रखे होने की जानकारी दी गई है। वहीं, सांसद राजकुमार चाहर व विधायक चौ बाबूलाल व रामेश्वर चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंच कर व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed