फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two arrested for selling illigle crackers

अवैध रूप से आतिशबाजी बेच रहे दो लोग गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
two arrested for selling illigle crackers
19एमएनपी-34-पुलिस हिरासत में पकड़े गए पटाका रखने के आरोपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बुधवार को सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ शहर में दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान वहां आतिशबाजी का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया, भारी मात्रा में माल जब्त करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए उसको लेकर एसपी कमलेश दीक्षित की ओर विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को प्रतिदिन चेकिंग करने को कहा गया है। बुधवार को चेकिंग के दौरान शहर में एक सूचना पर दो स्थानों से नगला नया के पास दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। मौके से पुलिस को आतिशबाजी का अवैध भंडारण मिला, लाखों रुपया कीमत की आतिशबाजी बगैर लाइसेंस के भंडारण की गई थी। मौके से दयानंद और मनोज कुमार निवासी नगला नया दीवानी रोड को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बताया गया उनके द्वारा बिना लाइसेंस घर पर ही पटाखे बनाकर बिक्री किए जा रहे थे। पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद आतिशबाजी को जब्त करने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed