फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested for robbing police personnel

पुलिसकर्मी बनकर लूट करते दो गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing police personnel
आगरा। थाना कमला नगर पुलिस ने शुक्रवार रात को वाटर वर्क्स पर कंटेनर चालक से लूट करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस भी मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों से यही पता चला कि वह शौक पूरे करने के लिए वाहन चालक से लूट कर रहे थे।
विज्ञापन

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मथुरा निवासी चालक देवा क्लीनर आदिल के साथ शुक्रवार रात को कंटेनर लेकर जा रहा था। वाटर वर्क्स चौराहे पर कंटेनर को शास्त्रीपुरम निवासी विशाल अग्रवाल और सेक्टर एक निवासी रोहित कुशवाहा ने रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रुपये लूटने की कोशिश करने लगे। चालक के विरोध पर विशाल ने लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी। यह देखकर चालक और क्लीनर घबरा गए। उनके शोर पर लोग आ गए। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के घेरने पर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पीछा करके पकड़ लिया। विशाल के कब्जे से रिवाल्वर मिली। पूछताछ में आरोपी विशाल पहले खुद को कपड़ा व्यापरी बताने लगा। मगर, पुलिस को शक हो गया। इस पर सवाल जवाब किए। मगर, उसने सही जवाब नहीं दिए। यही बताया कि रिवाल्वर का लाइसेंस है। मगर, वह दिखा नहीं सका। वहीं पांच कारतूस मिले। वह अपने शौक पूरे करने के लिए लूट कर रहे थे। अन्य थानों से भी आरोपियों का रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed