फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two arrested for liquor making with chemicals in agra

आगरा: ढाबे पर केमिकल से बन रही थी शराब, दो आरोपी हिरासत में, सरगना फरार

Sat, 24 Jul 2021 01:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 01:16 AM IST
सार

ढाबे के आड़ में केमिकल से नकली शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में केमिकल व अन्य सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन
two arrested for liquor making with chemicals in agra
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव महुअर में हर्ष ढाबा पर नकली शराब तैयार की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को पकड़ लिया। ढाबा संचालक भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को मुखबिर की सूचना पर महुअर में हर्ष ढाबे पर छापा मारा गया था। पुलिस को देख ढाबा संचालक सहदेव शर्मा भागने में सफल रहा। ढाबे में नकली शराब तैयार की जा रही थी। 
विज्ञापन


मौके पर रामवीर और रामप्रकाश कर्मचारी मिले। उनकी निशानदेही पर ढाबे से 100 पेटी नकली देशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा 500 पेटी शराब बनाने के लिए लाया गया छह ड्रम केमिकल और उपकरण बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पिकअप और एक बाइक भी मिली। कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि 15 दिन से ढाबे पर शराब बनाई जा रही थी। इसको अन्य ढाबे और ठेकों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आबकारी विभाग को सूचना दी है। ढाबा संचालक की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed