{"_id":"65d09a29e3f1129b490c12f4","slug":"two-arrested-for-driving-with-fake-number-plates-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-112853-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले दो गिरफ्तार
Sat, 17 Feb 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले दो गिरफ्तार
-पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी भेजे जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल (मैनपुरी)। ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर बताया कि वह लोग जनपद इटावा के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर प्रयोग में लाने वाले गिरोह के बारे में शनिवार को सूचना मिली। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम जितेंद्र सिंह निवासी मालिन टोला छिपेटी इटावा और यशपाल यादव निवासी अहिरटोला थाना जसवंत नगर इटावा बताया। इन लोगों ने बताया कि वह लोग अपने वाहनों पर फर्जी नंबर लगाकर चलाते हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।