फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two arrested arrested for making illegal liquor weapon factory in kasganj

कासगंज: हिस्ट्रीशीटर के फार्म हाउस पर बन रही थी नकली शराब-अवैध हथियार, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
सार

  • 45 पेटी अवैध शराब, चार ड्रम केमिकल,खाली बोतल, रैपर बरामद
  • तीन बने, आठ अधबने तमंचे सहित शस्त्र बनाने का सामान बरामद
  • हिस्ट्रीशीटर और उसका बेटे को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
two arrested arrested for making illegal liquor weapon factory in kasganj
पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर डॉ. डैन और उसका बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में स्थित हिस्ट्रीशीटर के फार्म हाउस पर नकली शराब और अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर हिस्ट्रीशीटर डॉ. डैन और उसके बेटे युवराज मुनीश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


मौके से 45 पेटी अवैध शराब, चार ड्रम केमिकल, तीन बने, आठ अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण समेत लोडर वाहन और बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में चार और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं, जो फरार हैं।
विज्ञापन


कई कंपनियों के रैपर व अन्य सामान बरामद 
एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि अमांपुर के समीप गांव कौंधा के जंगलों में स्थित फार्म हाउस पर नकली शराब और अवैध शस्त्र बनाने की सूचना पर छापा मारा गया था। यहां से कई कंपनियों के 3 रॉल, नकली रैपर, 6500 खाली क्वार्टर, 30 खाली ड्रम, वाहनों की फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब लदे वाहन की नंबर प्लेट बदलकर तस्करी का खेल चलाया जा रहा था। यहां तैयार अवैध शराब जिले और आसपास के जिलों के ग्रामीण इलाकों में बेची जाती थी। इन पर अलग-अलग कंपनियों के रैपर लगाए जाते थे। यहां काफी लंबे समय से अवैध शराब-अवैध हथियार बनाने का काम किया जा रहा था। 

जनपदों की फर्जी नंबर प्लेट बरामद
अवैध शराब बनाने की फैक्टरी के भंडाफोड़ में कई अलग-अलग जनपदों की फर्जी नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं। शराब लदे वाहन की नंबर प्लेट बदलकर तस्करी का खेल चलाया जा रहा था। यह अवैध शराब जिले में और आसपास के जिलों के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई होती थी। अलग-अलग कंपनियों के रैपर लगाकर ऊंचे दाम पर इन्हें बेचा जाता था।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed