फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused of deadly attack arrested

जानलेवा हमला के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 May 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two accused of deadly attack arrested
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है। सोमवार को फैक्टरी में घुसकर एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया गया था। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला बागवान निवासी सुशील राठौर सोमवार को अपने भाई बॉबी की नुमाइश रोड स्थित चाऊमीन की फैक्टरी पर बैठा था। तभी फैजान अपने साथ रिजवान, इमरान, वसीम, अस्सू व कीर्ति निवासी गुलाब बाग ने वहां पहुंच कर गाली गलौज की। वहीं फैजान व साथियों ने सुशील को लाठी डंडा से पीटने के साथ ही सिर में फरसा मारकर घायल कर दिया था। इस दौरान आरोपी द्वारा फायर भी किए गए थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बॉबी की तहरीर पर फैजान व साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी फैजान व वसीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed