{"_id":"6a533b74bb28d70cac01ee68","slug":"two-accused-in-shooting-arrested-in-police-encounter-in-firozabad-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2026 01:22 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:22 PM IST
सार
पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल से आए दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रिंस के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी सुमित भागने के दौरान पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के आर्यनगर में युवक पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में थाना उत्तर पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी घेराबंदी कर दबोच लिया गया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों से अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद हुई।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सात जुलाई को आर्य नगर में अभिषेक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस मामले में थाना उत्तर में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही थीं और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी बैंदी की पुलिया के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से आए दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रिंस के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी सुमित भागने के दौरान पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरारी की टाल के पास रामनगर निवासी प्रिंस और गुदाउ थाना लाइनपार निवासी सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद की है। घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार प्रिंस के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी, उपनिरीक्षक अमित कुमार, अनुज कुमार तिवारी, रितिक शर्मा के अलावा पुलिस फोर्स मौजूद रहा।