फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused arrested with bundles of counterfeit notes

Agra News: नकली नोटों की गड्डियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with bundles of counterfeit notes
-तमंचा, कारतूस और 41,400 रुपये की नकदी भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महावन। महावन पुलिस ने शनिवार रात यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, नकदी और मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाली नकली नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे प्रभारी निरीक्षक थाना महावन पुलिस टीम के साथ यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बंटी पुत्र पीतो उर्फ पीतम सिंह निवासी नगला गजू, थाना राया, हाल निवासी बुद्ध विहार, बालाजीपुरम, थाना हाईवे, मथुरा तथा चंद्रपाल पुत्र भूरा उर्फ भूरी सिंह निवासी आनंद विहार, लक्ष्मीनगर, थाना जमुनापार, मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि बंटी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और 41,400 रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा उसके पास से 500 रुपये के नोटों जैसी दिखने वाली सात गड्डियां भी मिलीं।
विज्ञापन

इन गड्डियों पर ‘मनोरंजन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार बरामद गड्डियां असली भारतीय मुद्रा नहीं हैं और मनोरंजन के लिए बनाई गई नकली नोटों की गड्डियां हैं। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और बरामद सामान के संबंध में अन्य जानकारियां जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed