फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two accused arrested for sexual assault with minor girls in etah

एटा: पांच और आठ साल की बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Mar 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Mar 2021 12:09 AM IST
सार

  • 30 साल के युवक ने किया पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
  • आठ वर्षीय बालिका से 15 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
two accused arrested for sexual assault with minor girls in etah
सांकेतिक चित्र

विस्तार

एटा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच और आठ वर्षीय बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पांच वर्षीय बालिका से 30 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। आठ वर्षीय बालिका से 15 साल के किशोर ने शर्मनाक घटना की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। बालिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तब पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार (30) को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि बच्ची अपनी छोटी बहन को टॉफी दिलाने के लिए आई तभी युवक ने उसके रुपये छीन लिए और अपने घर में चला गया, बच्ची भी उसके पीछे-पीछे चली गई, यहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग ने की शर्मनाक वारदात 
थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका खेत पर सब्जी तोड़ रहे 15 वर्षीय किशोर के पास बुधवार की शाम करीब पांच बजे गई थी। किशोर ने बालिका को अपनी झोंपड़ी से दराती लेने भेज दिया। पीछे-पीछे खुद पहुंचकर जबरन पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। बालिका ने घर लौटकर परिजनों को बताया तब मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़कर बाल संरक्षण गृह आगरा भेज दिया है। 

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि दोनों बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात होने के बाद मुकदमा तत्परता के साथ दर्ज किए गए और दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली नगर से गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि रिजोर थाना से पकड़ा गया किशोर बाल संरक्षण गृह आगरा भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed