Firozabad: अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म, धर्मांतरण कर बनाया निकाह का दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार
दो युवकों ने नारखी क्षेत्र से युवती को अगवा कर लिया था। आरोप है कि युवती से दुष्कर्म किया गया। उसके बाद धर्मांतरण कर उस पर निकाह करने के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र से अगवा हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। समुदाय विशेष के दो युवक उसे अगवा कर ले गए थे। आरोप है कि युवक धर्म परिवर्तन करके युवती पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
नारखी क्षेत्र की रहने वाली युवती को समुदाय विशेष के दो युवकों ने 18 नवंबर को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था। युवती के परिजन ने इसकी जानकारी नारखी थाना पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक गुल मोहम्मद और अजर हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
युवती ने युवकों पर लगाया आरोप
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दोनों आरोपियों को नारखी रजावली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। अगवा युवती को भी बरामद कर लिया। युवती ने बताया कि आरोपी युवकों ने उसको बहला फुसलाकर अगवा किया था।
यह भी आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन करने के साथ ही निकाह के लिए दबाव बना रहे थे। उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। थानाध्यक्ष नारखी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। युवती के बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।