फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused arrested for hunting peacock

Agra News: मोर का शिकार करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for hunting peacock
कुरावली। वन्य जीवों के संरक्षण की अनदेखी करते हुए दो युवकों द्वारा संरक्षित पक्षी मोर का शिकार करने का मामला सामने आया है। वन विभाग और पुलिस टीम ने दो युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को वन रक्षक बीट प्रभारी दिव्य प्रताप चाहर, सेक्शन अधिकारी शिवा राठौर व कुरावली वन विभाग टीम ने पुलिस को जानकारी दी कि कुरावली के कुरहट क्षेत्र में कुछ लोग मोर का शिकार कर रहे हैं। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम जब मौके पर पहुंची तो देवा और गिहार कॉलोनी थाना कुरावली निवासी एक किशोर आरोपी को पकड़ लिया। उनके द्वारा गुलेल से पत्थर मारकर एक नर मोर और एक मादा मोर का शिकार कर उन्हें मारा गया था। पुलिस ने वन विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मरे हुए मोरों को वन विभाग की टीम पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed