{"_id":"5bdbe270bdec2265a1061e40","slug":"twenty-five-percent-increase-pollution-comparison-of-previous-year-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः आगरा में हाईवे अफसरों की लापरवाही से पिछले वर्ष से बढ़ा 25 फीसदी प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः आगरा में हाईवे अफसरों की लापरवाही से पिछले वर्ष से बढ़ा 25 फीसदी प्रदूषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
स्मॉग के कारण सुबह का नजारा कुछ ऐसा होता है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नेशनल हाईवे अथारिटी के अफसरों की लापरवाही के कारण ताजनगरी के लोगों के फेफड़ों में बीते साल के मुकाबले ज्यादा प्रदूषक तत्व पहुंच रहे हैं। हर सांस बीते साल के मुकाबले ज्यादा जहरीली हुई है। यह खुलासा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में हुआ है। 2017 के मुकाबले 2018 में 25 फीसदी तक ज्यादा प्रदूषण रहा है। रामबाग और नुनिहाई में सबसे ज्यादा प्रदूषण बढ़ा है।
विज्ञापन
बोर्ड ने सिकंदरा से लेकर टूंडला तक हाईवे के निर्माण का सर्वे किया, जिसमें कहीं भी पानी का छिड़काव होते नहीं पाया गया और एक भी जगह कर्टेन नहीं लगाया गया, जबकि कमिश्नर को हाईवे के अफसरों ने फर्जी रिपोर्ट सौंप दी थी। उसी के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जांच कराई गई तो सच सामने आ गया।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान धूल कणों को रोकने के उपाय देखने के लिए जांच की थी। नेशनल हाईवे का सिकंदरा से लेकर टूंडला तक बुरा हाल तो मिला ही, कहीं पर भी धूल कणों को रोकने के लिए पानी का छिड़काव नजर नहीं आया। जहां पर खोदाई की जा रही है, वहां एक भी जगह कर्टेन का प्रयोग नहीं किया गया। इससे धूल के कारण हाईवे पर चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
बोर्ड ने गुरुवार को नेशनल हाईवे अथारिटी के डिप्टी जनरल मैनेजर को ताज ट्रिपेजियम जोन में धूल कणों को रोकने के लिए निर्माण कार्य स्थल पर पानी का छिड़काव करने तथा सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के मुताबिक उपाय करने को कहा है। बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में हर जगह का फोटो भी लगाया है।
स्थान पीएम 2.5 पीएम 10 एसपीएम
साल 2017 2018 2017 2018 2017 2018
ताजमहल 73 66 129 155 251 280
एत्माद्दौला 80 84 142 171 292 358
रामबाग 82 88 156 165 323 337
नुनिहाई 97 104 184 206 376 409
साल 2017 2018 2017 2018 2017 2018
ताजमहल 73 66 129 155 251 280
एत्माद्दौला 80 84 142 171 292 358
रामबाग 82 88 156 165 323 337
नुनिहाई 97 104 184 206 376 409