फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tv actor dileep mehra reach nandgaon in mathura

कान्हा के दर्शन करने नंदगांव पहुंचे 'रामायण' के 'भरत', इस नाटक का करेंगे निर्देशन

Tue, 12 Mar 2019 06:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
tv actor dileep mehra reach nandgaon in mathura
नंदगांव में दर्शन को पंहुचे दिलीप मेहरा
रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में श्रीराम के भाई भरत की भूमिका निभाने वाले दिलीप मेहरा मंगलवार को नंदगांव पहुंचे। यहां दिलीप मेहरा ने कान्हा के दर्शन कर नंदभवन में राजभोग का आनंद लिया। सेवायत रमेश गोस्वामी गोपाल, सत्यदेव आदि ने बालभोग का लड्डू भेंटकर स्वागत किया। 
विज्ञापन


दिलीप मेहरा ने बताया कि ब्रज आकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे पृथ्वी से उठाकर कोई गोलोक ले आया हो। ब्रज से जोड़ने का श्रेय उन्होंने मान मंदिर के संत पद्मश्री रमेश बाबा को दिया। उन्होंने कहा कि अमरीका एप्पल फोन प्रोड्यूस करता है तो भारत संत प्रोड्यूस करता है। इस दौरान ब्रज भाषा सीखने की भी इच्छा जताई। कस्बे के पुराने मकान, उनकी बनावट और किबाड़ देखकर वह काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

 
दिलीप मेहरा यहां 14 मार्च को शाम 7 बजे मान मंदिर स्थित गहवरवन के रसमंडप में आयोजित होने वाली राजा हरीशचंद्र नाटिका का निर्देशन करेंगे। रंगीली होली नाटिका का आयोजन प्रतिवर्ष मान मंदिर के विरक्त संत रमेश बाबा द्वारा आयोजित किया जाता है। दिलीप मेहरा करीब एक दशक से मान मंदिर में होने वाले विभिन्न नाटिकाओं में निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed