{"_id":"66af1ebd8527832a430b8b12","slug":"tunnel-digging-for-agra-metro-cracks-in-houses-people-became-scared-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा मेट्रो के लिए सुरंग की खुदाई, मकानों में आई दरार; लोग हुए भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा मेट्रो के लिए सुरंग की खुदाई, मकानों में आई दरार; लोग हुए भयभीत
Sun, 04 Aug 2024 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:55 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के लिए सुरंग की खुदाई का कार्य चल रहा है। लोगों ने बताया कि इस वजह से उनके मकानों में दरार आ गई है। डर है कि ये मकान कभी भी गिर न जाएं। वहीं मामले में आगरा मेट्रो के अधिकारी कुछ अलग ही कहानी बता रहे हैं।
विज्ञापन
मकानों में आई दरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में भूमिगत आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए राजामंडी से खंदारी तक भूमिगत खुदाई की जा रही है। ट्रैक बिछाने के लिए सुरंग बना रही टनल बोरिंग मशीनों के कंपन से मदिया कटरा स्थित 4 मकानों में दरारें आने से लोग भयभीत हैं।
पीड़ितों का कहना है कि यूपीएमआरसी ने क्षेत्र का आकलन किए बिना मकानों के नीचे से खुदाई शुरू कर दी। हालांकि शुरुआत में मेट्रो प्रशासन ने दरारों की मरम्मत करा दी थी। लेकिन कार्य में तेजी आने से मकानों की दरारें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों का कहना है कि यूपीएमआरसी ने क्षेत्र का आकलन किए बिना मकानों के नीचे से खुदाई शुरू कर दी। हालांकि शुरुआत में मेट्रो प्रशासन ने दरारों की मरम्मत करा दी थी। लेकिन कार्य में तेजी आने से मकानों की दरारें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
नीतू सिंह का कहना है कि मेरा मकान 5/44 ए मदिया कटरा में है। बिना किसी पूर्व सूचना के हमारे मकान के नीचे खुदाई शुरू कर दी। इससे मेरे अलावा पड़ोस के तीन मकानों में दरारें आ गई हैं। पंकज परिहार ने बताया कि अभी हाल ही में मकान का जीर्णोद्धार करवाया है। खुदाई से दरारें आ गई हैं। कमरे और किचन की दीवार, हॉल में दरार आने से दरवाजे की चौखट की एक ओर झुक गई है। मेट्रो के अधिकारी शिकायत करने पर पल्ला झाड़ रहे हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन की सुरंग बनाने से मदिया कटरा में दो मकान में दरार नहीं आई है। सुरंग बनाने से पहले सर्वे में फोटो खींचे थे, जिसमें दरार थी, सुरंग बनाने के बाद मिलान में ये पुष्टि हुई है। उनकी परेशानी देख मरम्मत करवाई गई है।