फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tundla

दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों की टूंडला स्टेशन पर होगी कोविड की जांच

Mon, 23 Nov 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
tundla
टूंडला। अब दिल्ली से टूंडला आने-जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट से कोविड की जांच कराई जाएगी। कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यह आदेश दिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी स्टेशन पर अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन

ह्य
दिल्ली में कोरोना महामारी का असर दोबारा होने लगा है। इसके चलते दिल्ली में लॉकडाउन के आसार हैं। ऐसे में कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए राज्य सरकार भी अलर्ट हो चुकी हैं। टूंडला जंक्शन पर प्रतिदिन दिल्ली से आने वाले यात्रियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने रेल अधिकारियों के साथ मिलकर एक्शन प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों की कोरोना की जांच एंटीजन टेस्ट के माध्यम से करेंगे।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए जाने पर रद्द करनी होगी यात्रा
टूंडला। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा टूंडला स्टेशन पर न सिर्फ दिल्ली से आने वाले अपितु दिल्ली जाने वाले और अन्य यात्रियों की भी जांच कराई जाएगी। इससे कोरोना के प्रसार को रोका जा सकेगा। सभी का रिकॉर्ड संभालकर रखा जाएगा। पॉजिटिव आने वाले यात्रियों को आइसोलेशन में भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से टीम टूंडला स्टेशन पर करेगी जांच: अधीक्षक
शासन से आदेश प्राप्त हुए हैं। इसके तहत रेलाधिकारियों से बातचीत कर योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। अभी सिर्फ दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट होगा। यदि कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो प्रोटोकॉल का तहत नियमानुसार आइसोलेशन में भेजा जाएगा।
डॉ. संजीव वर्मा, सीएचसी अधीक्षक
राज्य सरकार के आदेश हैं। रेलवे ने हमें ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। हमारे द्वारा स्वास्थ्य विभाग की मांग के अनुसार उनके साथ कॉर्डिनेशन किया जाएगा।
अजीत कुमार सिंह
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed