{"_id":"5f99b6be8ebc3e7502493b19","slug":"tundla-by-election-tundla-news-agr46572665","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन दिव्यांग और अति बुजुर्ग 39 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन दिव्यांग और अति बुजुर्ग 39 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला विधानसभा उपचुनाव में पोस्टल बैलट से बुधवार को अंतिम दिन 39 वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन दिन में कुल 160 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। 37 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को अंतिम दिन पोस्टल बैलेट से अति बुजुर्ग व दिव्यांगों का मतदान हुआ। मतदान के लिए गठित की गयी पांच टीमें विभिन्न क्षेत्र में पहुंची। अंतिम दिन बुजुर्ग एवं दिव्यांग कुल 39 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह 197 मतदाताओं के सापेक्ष अंतिम दिन तक कुल 160 मतदाताओं ने ही वोट डाले।
तीसरा दिन बुधवार -39 मतदाता
दूसरा दिन मंगलवार-68 मतदाता
पहला दिन सोमवार- 53 मतदाता