टूंडला (फिरोजाबाद)। मंगलवार को विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए बूथ बार ईवीएम को सेट किए जाने तैयारियों की गयी। इस कार्य के लिए 28 टीमें बनाई गई हैं जो तीन दिन में ईवीएम को तैयार करेंगी।
आगामी तीन नवंबर को टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट पर उपचुनाव होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंगलवार को प्रशासन ने बूथ बार ईबीएम सेट करने की तैयारी। तहसीलदार डा गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि बुधवार से बूथ वार ईबीएम सेट की जायेंगी। 558 बूथों के लिए 780 ईवीएम एवं 840 वीवी पैड तैयार की जा रही हैं। 122 ईवीएम रिजर्व रहेंगी।
ईवीएम को सेट करने के लिए 28 टीमें तैयार की गयीं हैं। 32 लोग रिजर्व रखे जायेंगे। टीम में तहसील, खंड विकास कार्यालय एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक रहेंगे। इस कार्य को कराने के लिए नायब तहसीलदार सदर रवि सोनकर व नायब तहसीलदार टूंडला अनीष कुमार को दायित्व सौंपा ग गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम सेनेटाइज करने का काम करेगा। वहीं जिला निर्वाचन मास्क उपलब्ध करायेगा। ईवीएम को सेट करने के कार्य की तैयारियों को प्रेक्षक श्रीमाली, जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिंह, सीडीओ नेहा जैन, एसडीएम राजेश कुमार ने देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।