फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TTSP water tank burst with loud explosion in Agra it was kept with 9.5 lakh

UP News: तेज धमाके के साथ फूटी टीटीएसपी पानी की टंकी, बाल-बाल बचे स्कूली छात्र; 9.5 लाख से रखी गई थी

Thu, 05 Sep 2024 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 02:41 PM IST
सार

ताजनगरी में तेज धमाके के साथ टीटीएसपी पानी की टंकी फूट गई। हादसे में स्कूली छात्र बाल-बाल बच गए। यह टंकी 9.5 लाख से रखी गई थी। 

विज्ञापन
TTSP water tank burst with loud explosion in Agra it was kept with 9.5 lakh
तेज धमाके के साथ फूटी टीटीएसपी पानी की टंकी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की सुबह तेज धमाके के साथ टीटीएसपी पानी की टंकी फूट गई। पानी और इसमें जमा सिल्ट रास्ते में भर गया। इससे निकलने में परेशानियों को सामना कर पड़ रहा है। उस रास्ते से स्कूल जा रहे बच्चों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


मामला बरौली अहीर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्यामों का है। गांव में बृहस्पतिवार की सुबह तेज धमाके के साथ टीटीएसपी पानी की टंकी फूट गई। इससे रास्ता जलमग्न हो गया। टंकी में जमा मिट्टी रोड में बहने लगी। रास्ते से गुजर रहे स्कूली छात्र-छात्राएं टंकी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। ग्रामीण रोहित कुमार ने बताया ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने मिलकर पानी की टंकियों के नाम पर पैसों का बंदर बांट कर लिया। घटिया किस्म की टंकी लगा दी। इसी कारण एक टंकी फट गई। कई टंकी जर्जर हो चुकी हैं। कई टंकियां खराब पड़ी हैं। 
 
विज्ञापन

बताया गया कि ग्राम पंचायत निधि से नौ लाख साठ हजार रुपए गांव में टीटीएसपी पानी की टंकी और हैडपंप रीबोर के नाम पर खर्च किए गए हैं। लाखों रुपए खर्च होने बाद ग्राम पंचायत में लगी टीटीएसपी टंकियों की हालत खराब है। तमाम टंकियों के बनाए गए चेंबरों में गेट नहीं है। ग्रामीण विजय सिंह लोधी ने जिलाधिकारी से नई टंकी रखवाने और मामले में जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed