फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trying to rape a woman by entering the house

Agra News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश

Thu, 27 Jul 2023 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Jul 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Trying to rape a woman by entering the house
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। मामले में महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।क्षेत्र के एक गांव में 25 जुलाई की रात्रि महिला अपने घर में सो रही थी। तभी मिलक सिंह उसके घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार कर दी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मामले में पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed