{"_id":"5c2e4eb1bdec22571d7e068f","slug":"trying-to-burn-minor-alive-after-sexual-harassment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संजलि हत्याकांड के बाद एक और वारदात, सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजलि हत्याकांड के बाद एक और वारदात, सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास
Thu, 03 Jan 2019 11:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में संजलि को जिंदा जलाए जाने की घटना को लोग भूले भी नहीं है कि जिले में दिल दहला देने वाली एक और वारदात हो गई। इस बार अछनेरा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। उसके पिता ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि तीनों किशोरी को घर के पास से अगवा कर ले गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
किशोरी घर से घेर पर जा रही थी। आरोपियों में से एक युवक उसके गांव का है, दो पड़ोसी गांव के हैं। एक जनवरी को तीनों किशोरी को अगवा कर एक खेत में ले गए। रात को वहां से दूसरी जगह ले गए। वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
किशोरी के पिता का कहना है कि बेटी ने उनसे कहा कि वह घर जाकर पूरी घटना बताएगी तो वे गुस्से में आ गए। उन्होंने उसके कपड़ों में आग लगा दी। उसे जलता हुआ छोड़कर चले गए। उसने गीले खेत में लेटकर आग बुझाई।
विज्ञापन
इसमें उसके हाथ भी जल गए। दो जनवरी की सुबह बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची। शाम को चार बजे उसने जानकारी दी। गुरुवार की शाम को तहरीर दी गई। उल्लेखनीय है कि 18 दिसंबर को लालऊ गांव में संजलि को जला दिया गया था। 19 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।

Trending Videos
27 जनवरी की होनी है शादी
किशोरी की 27 जनवरी की शादी होनी है। यह जानकारी युवकों को पहले से थी। वे किशोरी को पहले से धमकी दे रहे थे। शादी से पहले ही इस घिनौनी घटना को अंजाम दे दिया।
घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द खुलासा होगा।
-अखिलेश नारायण, एसपी पश्चिम
घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द खुलासा होगा।
-अखिलेश नारायण, एसपी पश्चिम