{"_id":"627a1e1eebcb6b119878346c","slug":"truck-tramples-young-man-riding-bike-with-earphones-painful-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" आगरा: ईयरफोन लगाकर चला रहा था बाइक, ट्रक ने रौंद दिया, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ईयरफोन लगाकर चला रहा था बाइक, ट्रक ने रौंद दिया, दर्दनाक मौत
Tue, 10 May 2022 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 May 2022 01:41 PM IST
सार
शमशाबाद में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में शमशाबाद कस्बे से 2 किलोमीटर दूर बड़ा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक किसी कार्य से आगरा जा रहा था। बताया गया है कि बाइक सवार युवक ने ईयरफोन लगा रखे थे।
घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा होता देख ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे की है। कस्बे के मोहल्ला खिड़की हरसाय निवासी अक्षय कुमार 22 वर्ष पुत्र मनीष सुबह किसी कार्य से आगरा जा रहा था। तभी बड़ा गांव के पास ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि युवक ईयर फोन लगाए हुए था। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया है कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।