{"_id":"665e10ab4e6317f31d09b854","slug":"truck-hits-bike-riding-couple-old-woman-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118429-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, वृद्धा की मौत
Tue, 04 Jun 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
कुरावली। कस्बे में स्टेट बैंक के पास सोमवार की सुबह एक बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति के साथ एटा जा रही वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतका के घर में चीख पुकार मची है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी प्रताप सिंह वर्तमान में शहर के मोहल्ला अवध नगर में पत्नी नीरज कुमारी (55) के साथ रह रहे थे। सोमवार की सुबह वह पत्नी को साथ लेकर जनपद एटा के मलावन पूजा करने के लिए जा रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसे में वृद्धा नीरज कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने घायल प्रताप सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। हादसे में वृद्धा की मौत के बाद परिजन मायूस हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।