{"_id":"63aaa93fed8fb61b666a66d7","slug":"truck-driver-and-the-owner-together-embezzled-goods-worth-rs-63-lakh-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 63 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक के माल को देख आया लालच, ट्रक चालक और मालिक ने कर दिया बड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 63 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक के माल को देख आया लालच, ट्रक चालक और मालिक ने कर दिया बड़ा खेल
Tue, 27 Dec 2022 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:43 PM IST
सार
जीपीएस की मदद से ट्रक आठ दिसंबर को एत्मादपुर में लावारिस हालत में खड़ा मिल गया। आधे से अधिक माल नहीं था। 22 दिसंबर को विनोद ने थाना एत्मादपुर में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में चालक व मालिक ने मिलकर 63 लाख रुपये के माल को गबन किया था। ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में लगने वाले ट्रांसफार्मर थे। जांच के दौरान पुलिस ने दूसरे वाहन कैंटर में माल लादकर दिल्ली ले जाते समय कैंटर मालिक को गिरफ्तार किया है। वह खुद वाहन भी चलाता है।
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि विनोद कुमार ने पुलिस को अमानत में खयानत की सूचना दी थी। बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी है। वह कई कंपनी से माल लेने के बाद ट्रक से व्यापारियों के पास पहुंचाते हैं। 26 नवंबर को एक ट्रक में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में लगने वाले ट्रांसफार्मर लोड कराए थे। माल 1636 डिब्बे में थे। माल की अनुमानित कीमत 63 लाख रुपये थी। ट्रक को चालक रवि (निवासी ओखला, दिल्ली) त्रिवेंद्रम से लेकर चला था। उसे दिल्ली की कंपनी में जाना था। छह से सात दिन में ट्रक पहुंचना था। मगर, चालक पांच दिन बाद ही गुमराह करने लगा। बाद में मोबाइल बंद कर लिया। ट्रक के गंतव्य पर नहीं पहुंचने पर उन्होंने तलाश की।
विज्ञापन
जीपीएस की मदद से ट्रक आठ दिसंबर को एत्मादपुर में लावारिस हालत में खड़ा मिल गया। आधे से अधिक माल नहीं था। 22 दिसंबर को विनोद ने थाना एत्मादपुर में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की विवेचना में पता चला कि ट्रक मालिक गजराज और रामकुमार हैं। दोनों भिंड (मध्य प्रदेश) के हैं। उन्होंने ही चालक के साथ मिलकर साजिश की। माल को ब्रोकर भजनलाल ने भेजा था। वह भी साजिश में शामिल है। ट्रक को पहले इटावा ले गए। इसके बाद माल उतार लिया। कुछ माल से भरे ट्रक को रहनकला में टोला प्लाजा के पास खड़ा करके भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। सोमवार को इटावा के बड़पुरा निवासी प्रदीप कुमार को पकड़ लिया गया। वह कैंटर का मालिक है। कैंटर में माल लादकर दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने 1600 डिब्बे बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।