फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck driver absconded with shoes worth Rs 8 lakh police started searching

UP: ट्रक चालक आठ लाख रुपये के जूते लेकर हो गया फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 20 Dec 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 10:06 AM IST
सार

आगरा से जूते की डिलीवरी चेन्नई में होनी थी, लेकिन ट्रक चालक पूरा माल लेकर गायब हो गया।  ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Truck driver absconded with shoes worth Rs 8 lakh police started searching
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला में ट्रांसपोर्ट कंपनी के आठ लाख रुपये के जूते लेकर दो ट्रक चालक फरार हो गए। ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के मंदिर वाली गली सेवला जाट निवासी आशवीर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इंदौर कैरियर चेन्नई ट्रांसपोर्ट कपंनी की फ्रेंचाइजी ले रखी है। कार्यालय सदर भट्टी में हैं। आरोप है कि 30 नवंबर को ट्रक चालक सुब्बा और इरशाद उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी से आठ लाख रुपये की कीमत के जूते व अन्य सामान की चेन्नई डिलेवरी देने निकले थे। जाने के बाद ट्रक की लोकेशन के बारे में पूछा तो आरोपियों ने चालान का बहाना बना दिया। 
विज्ञापन


कहा इससे समय पर डिलेवरी नहीं दे सके। बाद में बोले की ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। जल्द मरम्मत कराकर पहुंच जाएंगे। इसके बाद दोनों चालकों ने फोन बंद कर लिए। कंपनी के हेड ऑफिस में संपर्क किया। तब पता चला कि चालकों ने डिलेवरी नहीं दी। गाड़ी मालिक से बात की तो उसने भी कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed