Mathura: दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन युवकों को रौंद पुलिस की गाड़ी घसीट ले गया ट्रक, एक की मौत
तीनों युवक यमुना एक्सप्रेसवे किनारे खराब खड़े कैंटर के पास सो रहे थे। यह देख पुलिस ने उन्हें जागने के लिए गाड़ी रोक दी। इसी दरम्यान नोएडा की ओर से आए ट्रक ने कैंटर में टक्कर मारते हुए युवकों को रौंद दिया। आगे खड़ी पुलिस की गाड़ी को भी काफी दूर तक घसीट ले गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े कैंटर के पास सो रहे तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
युवकों को रौंदने के बाद ट्रक पास में खड़ी पुलिस की गाड़ी को काफी दूर तक घसीट ले गया। गनीमत रही कि गाड़ी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। एक्सप्रेसवे कर्मचारियों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: कानपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस डंपर से टकराई, 13 यात्री घायल
सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 91-92 के मध्य रविवार रात को नोएडा से आगरा जा रहा कैंटर खराब हो गया था। चालक ने कैंटर को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर दिया। कैंटर सवार अनिल कुमार, रामप्रकाश और विष्णु निवासी खेड़ा खुशखबर थाना लोधा (अलीगढ़) ट्रक के पास ही सो गए।
सो रहे युवकों को उठाने के लिए पुलिस ने रोकी थी गाड़ी
इसी दरम्यान पीआरवी 2632 पर तैनात चालक वीरपाल, कांस्टेबल रविद्र तोमर, इंद्रपाल सिंह पहुंच गए। एक्सप्रेसवे किनारे सोते युवकों को देख उन्हें हटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को साइड से खड़ा कर लिया।
तभी नोएडा की ओर से आ रहे ट्रक ने कैंटर में टक्कर मारते हुए वहां सो रहे तीनों युवकों को रौंद दिया और पीआरवी गाड़ी को काफी दूर तक खींच ले गया। हादसे में विष्णु (18) की मौत हो गई। अनिल कुमार व रामप्रकाश घायल हो गए।
हादसे में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। उनको मामूली चोट आई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया है कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजकर उसके परिजनों को सूचना दी है।