फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus Accident With Dampar Many Injured In Mathura District At Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: कानपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस डंपर से टकराई, 13 यात्री घायल

Mon, 13 Sep 2021 12:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Sep 2021 12:05 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस गिट्टी से भरे डंपर से टकराई जिसके बाद सड़क पर गिट्टी बिखर गईं। काफी देर तक वहां गाड़ियों को निकलने में परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Bus Accident With Dampar Many Injured In Mathura District At Yamuna Expressway
मथुरा: हादसे के बाद अस्पताल में घायल बस यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के आगरा से नोएडा की ओर जा रही यात्रियों से भरी निजी स्लीपर बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। इनमें कई यात्रियों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर निजी स्लीपर बस कानपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में 50 यात्री सवार थे, अधिकांश यात्री अपनी सीटों पर सो रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के निकट सुबह चार बजे अचानक बस आगे चल रहे गिट्टी लदे डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन


आगरा: ताजमहल की 'नीली चादर' अब दिखेगी ‘बेदाग’, पर्यटकों के लिए दिलकश रहेगा नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर में लदी गिट्टी एक्सप्रेसवे पर बिखर गईं। बस की सीटों पर बैठे यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कुछ यात्री चीख-पुकार मचाते हुए बस की खिड़की खोल कर बाहर कूद पड़े। 

ये हुए घायल 
हादसे में अलसीफा, आशा, रौनक, रहीश, मुगुना, अकील, रामसागर, सन्नी, पूनमव, नंदनी निवासी दिल्ली तथा अनुज, अंकित, सर्वेश निवासी रामपुर घायल हो गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेज दिया। इनमें कई की हालत गंभीर बताई गई है। 

बाजना कट चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में 13 लोग घायल हैं। गंभीर हालत में पांच यात्री सीएचसी नौहझील से आगरा व मथुरा रेफर कर दिए। घायल सन्नी को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा और नंदिनी, पूनम, मुगुना व आशा को जिला अस्पताल रेफर किया है।

कैंटर ने कार में मारी टक्कर, दो घायल 
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार में कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार महिला सहित दो लोग घायल गए। रविवार रात दिल्ली की ओर जा रही कार में नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 62 के निकट कैंटर ने टक्कर मार दी। कार में सवार दिल्ली निवासी ऋचा सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed