फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck collides with tractor-trolley near Dwarkapur, four killed

Agra News: द्वारिकापुर के पास ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, चार की मौत

Sun, 21 Apr 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor-trolley near Dwarkapur, four killed
भोगांव (मैनपुरी)। बेटी के घर पुत्र के जन्म लेने पर शुक्रवार को पिता अन्य परिजन व रिश्तेदारों के साथ बिछवां क्षेत्र के गांव बेलधारा में सम्मिलित होने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली से वापस घर लौट रहे थे। भोगांव क्षेत्र में द्वारिकापुर के पास ट्रक की टक्कर लगने से हुए हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी मृतक व घायल जनपद कन्नौज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री बिछवां क्षेत्र के गांव बेलधारा में ब्याही है। बेटी के घर पुत्र जन्म होने पर पिता वीरेंद्र स्वजन व रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को गांव बेलधारा आए थे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद शनिवार की सुबह साढ़े 4 बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली में बैठ कर वापस कुंवरपुर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र में गांव द्वारिकापुर के पास अचानक ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। चालक आनंद ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को द्वारिकापुर कट के पास खड़ा कर दिया और लाइट सही करने लगा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। हादसे में संजय देवी (42), कांती देवी (45), फूलन देवी (48) और सुनीता देवी (60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed