{"_id":"5e6296f38ebc3eeb610fcc38","slug":"truck-collided-with-high-tension-line-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आईं ट्रॉला में लदी बोरियां, ड्राइवर सहित दो की मौत से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आईं ट्रॉला में लदी बोरियां, ड्राइवर सहित दो की मौत से मची खलबली
Sat, 07 Mar 2020 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रॉला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में शुक्रवार की रात मटर की बोरियां लेकर जा रहे ट्रॉला करंट की चपेट में आ गया। हादसे में बदायूं निवासी ट्रॉला ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। ट्रॉला बोरिया लेकर बरेली की तरफ जा रहा था।
एसपी सुशील घुले ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे से सलेमपुर रोड पर हड़कंप मचा रहा। गुजर रहे वाहन चालक परेशान हो गए। मौके पर भीड़ लगी रही।
कासगंज के मोहनपुरा में मटर की मंडी है। ट्रॉला ड्राइवर धर्मवीर पुत्र राजपाल और कंडक्टर नन्हे पुत्र गुलाब सिंह निवासीगण चंदासी थाना हजरतपुर बदायूं, इस मंडी से ट्रॉला में मटर की बोरिया लादकर बरेली की ओर जा रहे थे। बोरियां ऊपर तक लदी थीं।
विज्ञापन
सलेमपुर रोड पर मटर की बोरियां हाईटेंशन लाइन से छू गईं। ऐसे में बारिश के कारण ट्रॉला में करंट उतर आया और ड्राइवर व कंडक्टर उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों ने निकल भागने की कोशिश की लेकिन नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी मंडी के व्यापारियों और कर्मचारियों को हुई तो हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना मंडी में स्थित पुलिस चौकी को दी गई। वहां से पूरी जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉला किनारे करवाकर दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।