{"_id":"5b1c08de4f1c1bab6e8b70f4","slug":"truck-collided-with-car-of-sp-mla-hariom-yadav-on-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाल-बाल बचे सपा विधायक हरिओम यादव, ट्रक की टक्कर से कार हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाल-बाल बचे सपा विधायक हरिओम यादव, ट्रक की टक्कर से कार हुई क्षतिग्रस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 10 Jun 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
विधायक की कार को ट्रक ने मारी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव हादसे में बाल-बाल बच गए। जिस कार में वो सवार थे, वो क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसा मटसेना थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के सामने हुआ।
सपा विधायक हरिओम यादव दिल्ली से अपने सहयोगी नगला गुलाल निवासी डीपी यादव के साथ कार से शिकोहाबाद आ रहे थे। कार में उनका गनर भी सवार था। कार डीपी यादव चला रहे थे।
कार जैसे ही पुलिस लाइन के पास स्पीड ब्रेकर के करीब पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक से कार में टक्कर मार दी। हाईवे पर कार घूम गई। दोनों वाहनों की गति कम थी इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया

ट्रक चालक को विधायक ने छोड़ा
कार एक साइड से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया, लेकिन विधायक द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर ट्रक को छोड़ दिया गया। विधायक अपने आवास पर आ गए।
इस दौरान आवास पर काफी समर्थक एकत्रित हो गए। मटसेना एसओ सुनील भारद्वाज का कहना है कि लग्जरी बस और ट्रक स्पीड ब्रेकर पर भिड़ गए थे। लग्जरी बस चालक ने ब्रेक लगाए तभी पीछे से ट्रक टकरा गया था।
एसओ ने बताया कि सपा विधायक हरिओम यादव की कार के साथ हुए हादसे जानकारी उन्हें नहीं है। विधायक द्वारा भी इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।