फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck catches fire due to touch to high tension electric wire in kasganj

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से कैंटर बना आग का गोला, चालक की हालत गंभीर

Sat, 08 Dec 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sat, 08 Dec 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
truck catches fire due to touch to high tension electric wire in kasganj
कैंटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में सिढ़पुरा अमांपुर मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से कैंटर में आग लग गई। वहीं करंट की चपेट में आने से कैंटर चालक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी प्रवेंद्र पुत्र शिव सिंह कैंटर चलाता है। शुक्रवार की शाम वो अपने कैंटर में गद्दे रजाई भरकर ले जा रहा था, लेकिन रात होने के कारण कासगंज से अपने गांव ताजपुर चला गया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह वो ताजपुर से कैंटर लेकर रवाना हुआ। जब वो गांव भोगपुर के समीप पहुंचा तो रास्ते में हाईटेंशन तार काफी नीचे थे। उसने कैंटर रोक लिया। कैंटर के ऊपर खड़े होकर उसने प्लास से हाईटेंशन तार हटाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से चालक की हालत गंभीर

चालक को तेज करंट लगा और वो काफी दूर जा गिरा। तार से निकली चिंगारी कैंटर के रजाई गद्दे पर जा गिरी। देखते ही देखते कैंटर धूंधूं कर जलने लगा। आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें काफी तेज हो चुकी थीं। 

सूचना मिलने के बाद लगभग 45 मिनट बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक आग से गद्दे रजाई और कैंटर जलकर खाक हो चुके थे। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहन रोक दिए गए। 

उधर, करंट की चपेट में आए चालक प्रवेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
   
सिढ़पुरा थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक ताजपुर का रहने वाला है। वो कैंटर में क्षमता से अधिक गद्दे रजाई भरकर ले जा रहा था। ओवरलोड कैंटर निकालने के कारण यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed