फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck Axle Breaks on Jawahar Bridge in Agra Triggers 1 KM Long Traffic Jam

Agra: जवाहर पुल पर ट्रक का एक्सल टूटा, एक किमी तक वाहनों की लाइन; रेंग-रेंग कर चली गाड़ियां

Thu, 11 Dec 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Dec 2025 09:39 AM IST
सार

आगरा के जवाहर पुल पर बुधवार सुबह लोडेड ट्रक का एक्सल टूटने से बड़ा जाम लग गया। ट्रक बीच रास्ते में फंस जाने से करीब 1 किमी लंबी लाइन लग गई।
 

विज्ञापन
Truck Axle Breaks on Jawahar Bridge in Agra Triggers 1 KM Long Traffic Jam
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल हाईवे पर रामबाग से वाटरवर्क्स जाने वाले मार्ग स्थित जवाहर पुल पर बुधवार सुबह लोडेड ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे 1 किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रक को हटाने के लिए यातायात पुलिस ने हाइड्रा को बुलाया। इसमें एक घंटा लग गया। माल खाली करने के बाद ट्रक हट सका। पुलिस ने वाहनों को रामबाग से यमुना ब्रिज घाट होते हुए आंबेडकर पुल की तरफ डायवर्ट किया था।
विज्ञापन


 इस कारण यहां भी जाम लगा रहा।सुबह तकरीबन 8:30 बजे ट्रक फिरोजाबाद की तरफ से आ रहा था। वो जैसे ही रामबाग से जवाहर पुल पर आया, उसका एक्सल टूट गया। बीच रास्ते में ट्रक के फंसने से जाम लगने लगा। वाहन फंस गए। रामबाग फ्लाईओवर के साथ ही सर्विस रोड पर भी वाहनों की लाइन लग गई। शाहदरा तक वाहनों के फंसने लोग बेहाल हो गए। सर्विस रोड पर भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


 रामबाग से वाहनों को यमुना ब्रिज की ओर डायवर्ट किया गया। मगर वाहनों का दबाव बढ़ने पर इस मार्ग पर भी लोग फंस गए। आंबेडकर पुल पर भी लाइन लग गई। पुलिस ने ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा को बुलाया। मगर ट्रक में माल भरा हुआ था। पहले उसे कुछ खाली किया गया। इसके बाद सुबह 10:30 बजे हाइड्रा की मदद से ट्रक को हटाया जा सका। पुलिस को जाम खुलवाने में 1 घंटे का समय लग गया। उधर एमजी रोड के साथ ही हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक वाहन रेंग-रेंगकर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed