फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by the sun during the day, got relief from clouds in the evening

Agra News: दिन में धूप से बेहाल, शाम को बादलों से मिली राहत

Sat, 22 Jun 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the sun during the day, got relief from clouds in the evening
मैनपुरी। शनिवार को दोपहर के समय तेज धूप के बीच लोगों को बेहाल देखा गया। शाम को बादल छाने और कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश से लोगों को राहत मिली। तापमान भी लंबे तापमान में भी गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही मौसम में उमस का प्रकोप रहा। आठ बजे तेज धूप के बीच सूर्य देव ने अपना प्रकोप दिखाया। दोपहर में तेज धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ अचानक बादल छा गए। इस दौरान कुरावली और बिछवां के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। बादल छाने और रिमझिम बारिश होने के बाद मौसम में लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर नापा गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। रविवार और सोमवार को बादल छाने के साथ कुछ इलाकों बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम में परिवर्तन और तापमान 40 डिग्री से नीचे आने के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली है। किसानों ने अपने खेतों में धान की नर्सरी की बुबाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed