फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by the debtors salon operator committed suicide in agra

Agra: कर्ज से परेशान सैलून संचालक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी, योगी जी, मैं गरीब आदमी हूं...

Thu, 24 Nov 2022 10:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 10:33 PM IST
सार

एसआई सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की बेटी खुशी ने तहरीर दी है। इसमें पांच लोगों पर आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Troubled by the debtors salon operator committed suicide in agra
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के सीता नगर में बृहस्पतिवार को सैलून संचालक अर्जुन सेन (40) ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक कर्जदारों से परेशान था। इस कारण ही आत्मघाती कदम उठाया। मृतक की बेटी ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


सीता नगर स्थित कुआं वाली गली निवासी अर्जुन सेन की रामबाग पर सैलून चलाते थे। इसके लिए किराये पर दुकान ले रखी थी। वहीं घर भी किराये पर था। उनकी एक बेटी खुशी की शादी हो चुकी है। परिजन ने बताया कि अर्जुन की पत्नी मायके गई हुई थीं। बृहस्पतिवार को वो दुकान नहीं गए।  सुबह तकरीबन 11 बजे एक पड़ोसी ने घर में कमरे की चौखट से बने फंदे पर अर्जुन का शव लटका देखा। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

कमरे में मिला सुसाइड नोट 

कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाने का प्रभार देख रहे एसआई सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की बेटी खुशी ने तहरीर दी है। इसमें पांच लोगों पर आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सुसाइड नोट के हस्तलेख का मिलान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Crime: चोरों ने तोड़ दी दुकान की दीवार, नए नोटों की माला और गड्डी चोरी

मोदी जी, योगी जी, मैं गरीब आदमी हूं...

पुलिस के मुताबिक, एक पेज पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें सबसे पहले जिलाधिकारी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष एत्माद्दौला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा है। इसके बाद लिखा कि कुछ लोगों से पैसा ले लिया है। मैं गरीब आदमी हूं। कर्ज नहीं चुका पा रहा। कर्ज वाले मुझे परेशान कर रहे हैं। गालीगलौज और हाथापाई करते हैं। पांच लोगों के नाम भी लिखे हैं। इसमें मकान, दुकान और पड़ोसी तक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed