फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Triple Talaq Case Accused Chaudhary Bashir Run Away From House Before Agra Police Raid

दबिश से पहले भागे पूर्व मंत्री बशीर: तीन तलाक के केस में हैं आरोपी, पत्नी ने कहा-सजा दिलाकर रहूंगी

Fri, 06 Aug 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

नगमा का कहना है कि उन पर दबाव बनाने के लिए चौधरी बशीर ही वीडियो वायरल कर रहा है। इससे वह दहशत में हैं।

विज्ञापन
Triple Talaq Case Accused Chaudhary Bashir Run Away From House Before Agra Police Raid
यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला में दर्ज तीन तलाक के केस में आरोपी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर घर से फरार हैं। पुलिस का कहना है कि दबिश दी गई लेकिन तब तक वह घर से भाग गए थे। उधर पत्नी नगमा ने एक और वीडियो वायरल किया है। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए पति बच रहा है। इसके बावजूद वह हार नहीं मानेंगी। सजा दिलाकर ही चेन से बैठूंगी। नगमा बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित से भी मिली थीं। उनसे तीन तलाक देने के मामले में पति चौधरी बशीर को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर सदस्य ने पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्हें गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। नगमा का कहना है कि उन पर दबाव बनाने के लिए चौधरी बशीर ही वीडियो वायरल कर रहा है। इससे वह दहशत में हैं।

विज्ञापन


नगमा ने थाना मंटोला में बशीर के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि वह तीन साल से मायके में रह रही है। दो बच्चे भी उनके पास ही हैं। पति ने छठवीं शादी कर ली। जब इस बात की जानकारी हुई तो वो ससुराल पहुंचीं। चौधरी बशीर ने धमकी देकर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि  चौधरी बशीर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। मगर, वह घर से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में टीम लगी है। कई रिश्तेदारों से पूछा गया लेकिन वो कुछ भी नहीं बता सके हैं। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगरा से बाहर भी टीम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री पर तीन तलाक का मुकदमा: पत्नी ने कहा- छठा निकाह करने जा रहे चौधरी बशीर, मुझे घर से निकाला


पूर्व मंत्री पर मुकदमा: पत्नी नगमा का आरोप-छठा निकाह करने जा रहे चौधरी बशीर दे रहे हैं धमकी, ये है मामला
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed